ऊना मंडल में दस हजार नए सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य-अशोक धीमान
-अपने बूथ में कार्यकर्ता चलाएगें पौधा रोपण व स्वच्छता अभियान
ऊना, 15 जुलाई :
सोमवार को रक्कड़ कॉलोनी के विश्राम गृह में भाजपा सदस्यता अभियान के संदर्भ में भाजपा मंडल ऊना की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी अशोक धीमान ने की और भाजपा जिला उपाध्यक्ष व खादी बोर्ड के डायरेक्टर सागर दत्त भारद्वाज विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रभारी अशोक धीमान ने बताया कि सदस्यता अभियान में ऊना मंडल हर बूथ पर 100 से अधिक नए सदस्य बनाएगा। ऊना मंडल में 10 हजार से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं मीटिंग में भाजपा मंडल के अगले आने वाले कार्यक्रम की भी रूप रेखा तैयार की गई जिसके तहत 15 जुलाई से 21 जुलाई तक भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर 5 -5 पौधे लगाएगे और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथ पर स्वच्छ्ता अभियान भी चलाएंगे। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के सह प्रभारी अजय चौधरी, जिला परिषद मेंबर अनुराधा ऐरी, बीडीसी उपाध्यक्ष अस्वनी कुमार, सुरेश भारद्वाज, खामोश जेतिक, अनिल सैनी, कप्तान चरण दास, जगदेव जग्गा, सतीश प्रधान, रूपिन्द्र सिंह देहल, जोगिन्द्र बसोली, अट्टलदीप ऐरी व अन्य ग्राम केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे।
।