May 15, 2025

प्रदेश में सत्ता बदलाव के बाद नए विकास युग की हुई है शुरूआत-सतपाल सत्ती

0

रामपुर पंचायत में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती।

प्रदेश में सत्ता बदलाव के बाद नए विकास युग की हुई है शुरूआत-सतपाल सत्ती

ऊना, 21 जुलाई :


रविवार को रामपुर पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शिरकत की। सतपाल सिंह सत्ती ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज किया गया है। ऊना में हर क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के सहयोग से करोड़ों रूपए मिले है। अनेक योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का स्वागत भी किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भाजपा सदस्यता अभियान की जानकारी दी और नए सदस्य भी बनाए। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सिर्फ आराम करने आते थे, जिसके चलते क्षेत्र में विकास कार्यो की अनदेखी की गई थी। अब सत्ता बदलाव के बाद नए विकास युग की शुरूआत हुई है। उन्होंने कहा कि सड़कों के लिए करीब 40 करोड़ से अधिक का धन खर्च किया जा रहा है। 30 करोड़ से अधिक की लागत का बस स्टैंड बनकर तैयार हो रहा है, जिसका जल्द उद्घाटन कर दिया जाएगा। ऊना-संतोषगढ़ सड़क जिसकी हालत काफी खराब थी, उसे नए सिरे से बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ऊना सदर हल्के में बिजली की दिक्कत को दूर करने के लिए करोड़ो रूपए के ट्रांसफार्मर व विद्युत लाईनें बिछाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय का शिलान्यास कर दिया है, जिसका कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय को कांग्रेस कायार्काल में रोका गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास पर अधिक फोकस किया जा रहा है, ताकि गांव में सुविधाएं बढ़े। प्रधानमंत्री आवास योजना, निशुल्क गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण कार्य ने हर व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *