Site icon NewSuperBharat

जगदेव सिंह रेटका को हिमाचल प्रदेश सरकार ने नियुक्त किया शिमला जिले के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का सदस्य

जगदेव सिंह रेटका

शिमला , 27 अगस्त :

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जगदेव सिंह रेटका को शिमला जिले के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। शिमला जिला में रोहड़ तहसील के बराड़ा गांव के निवासी जगदेव सिंह रेटका हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग से संयुक्त निदेशक पद से सेवा निवृत हुए हैं। उन्होंने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग में सचिव के रूप में कार्य किया और हिमाचल प्रदेश पाॅवर काॅर्पोरेशन में उप-महाप्रबंधक, कार्मिक एवं प्रशासन, पद पर भी अपनी सेवाएं दी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर और कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग उपभोक्ताओं के अधिकारों को बड़ावा देता है, उनकी सुरक्षा करता है और उन्हंे लागू करता है। इसके अतिरिक्त अनुचित व्यापार प्रथाओं से उत्पन्न होने वाली उपभोक्ता रूकावट को रोकने के लिए हस्तक्षेप करता है। यह क्लास एक्शन भी कर सकता है, जिसमें रिकाॅल लागू करना, रिफन्ड और उत्पादों की वापसी शामिल है।

Exit mobile version