Site icon NewSuperBharat

ऊना में 18 पदों के लिए 838 युवतियों ने बहाया पसीना, 381 हुई पास ***पुलिस चालक पदों के लिए 53 युवाओं ने की शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण

ऊना में 18 पदों के लिए 838 युवतियों ने बहाया पसीना, 381 हुई पास

-पुलिस चालक पदों के लिए 53 युवाओं ने की शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण

ऊना, 21 जुलाई :


ऊना के पुलिस लाईन झलेड़ा में चल रही पुलिस भर्ती में रविवार को पहुंची युवतियों में भारी उत्साह देखने को मिला। पुलिस में भर्ती होने की चाहत दिल में लिए आई लड़कियों का गर्मी में भी मनोबल बरकरार रहा। खाकी की चाहत में लड़कियां कड़कड़ाती धूप में पसीना बहाती नजर आई। पुलिस लाईन झलेड़ा में सबसे पहले प्रमाण पत्रों की जांच पड़ताल की गई। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के 18 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती में पहले युवतियों की 800 मीटर दौड़ और बाद में ऊंची व लंबी कूद हुई। लड़कियों की भर्ती में केवल 838 ही मैदान में पहुंची। जिनमें से 381 ही ग्राउंड टेस्ट में पास हो पाई, जबकि 457 फेल हो गई। वहीं पुलिस चालक पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 113 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 53 ही शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण कर पाए और 60 युवकों को मैदान से बाहर होना पड़ा। छह दिवसीय पुलिस भर्ती डीआईजी संतोष पटियाल की देखरेख में हो रही है। डीआईजी संतोष पटियाल ने बताया कि इस भर्ती में देखा जाए तो लड़कियां कम ऐवसेन्ट रही। उन्होंने बताया कि युवाओं के मुकाबले युवतियों में पुलिस भर्ती का खासा क्रेज देखने को मिला। वहीं इस भर्ती को लेकर युवतियां काफी उत्साहित नजर आई। पुलिस भर्ती में ऊना एसपी दिवाकर शर्मा भी दौड़ से पहले लड़कियों को टिप्स देते नजर आए।

 

Exit mobile version